Advertisementspot_imgspot_img
41.1 C
Delhi
Sunday, April 26, 2026
Advertismentspot_imgspot_img

यूपी:सिपाही पासिंग आउट परेड में बोले सीएम योगी, प्रदेश में खत्म हुआ माफियाराज; अब यहां नहीं होते दंगे – Up Passing Out Parade: Yogi Adityanath Statement Mafia Raj Ended No Riots News In Hindi

Date:


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आरक्षी प्रशिक्षण के दौरान बेटियों ने जिस मजबूती, तत्परता, समर्पण व अनुशासन का परिचय दिया है, वह सराहनीय है। अनुशासन व टीमवर्क का उत्कृष्ट भाव सबसे बड़ी ताकत है। इन सबको समाहित करते हुए देश के लिए सर्वोत्कृष्ट योगदान देने की भावना वर्दीधारी बल का सबसे महत्वपूर्ण अंग होती है। प्रशिक्षण में जितना पसीना बहेगा, बाद के जीवन में उतना ही कम खून बहाने की नौबत आती है।

सीएम योगी रविवार को 60,244 आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती के अंतर्गत वर्ष 2025 बैच के पुलिस आरक्षियों के दीक्षांत परेड समारोह को संबोधित कर रहे थे। रिजर्व पुलिस लाइन में हुए आयोजन में सीएम ने परेड का निरीक्षण किया और सलामी भी ली। 

नागरिकों के लिए संवेदनशील होना चाहिए

सीएम ने प्रशिक्षण पूर्ण कर दीक्षांत समारोह का हिस्सा बनने वाली महिला आरक्षियों को बधाई दी और कहा कि सभी ने लगन व अनुशासन के साथ कठोर प्रशिक्षण प्राप्त किया है। अब आप सबको जनपदों की फील्ड ड्यूटी में जाना है। याद रखिए, कानून अपराधी के लिए जितना कठोर हो, नागरिकों के प्रति उतना ही संवेदनशील होना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी आरक्षी प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान, कौशल व मूल्यों का उपयोग करते हुए निष्ठा, ईमानदारी व कर्तव्य परायणता से यूपी पुलिस की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाएंगे। 

कई प्रशिक्षण केंद्रों में जाकर देखा, अब बेहतर प्रशिक्षण व सुविधाएं 

सीएम योगी ने कहा कि आज प्रदेश के 10 पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों, 73 जनपदों की पुलिस लाइंस, 29 पीएसी बटालियनों, 112 रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटरों में एक साथ आरक्षी दीक्षांत परेड आयोजित की जा रही है। 

15 जून 2025 को लखनऊ के डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 60,244 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए थे। 21 जुलाई से इनका प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ। इस दौरान मैं भी विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों में गया और देखा कि प्रशिक्षण व सुविधाएं पहले से बेहतर हुई हैं। 

 



Source link

Share post:

Advertisementspot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Lorient vs Strasbourg: Ligue 1 stats & head-to-head

302235682543692Lens30203760322863311768483216573016684934155430158752411153301641058401852311561054477518Strasbourg291271046379439Lorient30101194044-44110Toulouse31108134344-13811Brest30108124147-63812Paris FC30911104046-63813Angers SCO3197152643-173414Le Havre30612122538-13303078153456-222916Auxerre31510162742-152517Nantes3048182549-242018Metz3036212766-3915 Source link

Championship table amid promotion chase, odds vs. Coventry

April 25, 2026, 11:58 a.m. ETWrexham's Premier League dream...
Advertisementspot_imgspot_img