राज्य सरकार ने शनिवार को बड़ा प्रशासिनक बदलाव करते हुए 62 भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के ट्रांसफर किए है। इसमें 19 जिलों के पुलिस अधीक्षक (एसपी) को इधर से उधर किया गया है। बैंक डकैती केस के बाद सिंगरौली एसपी मनीष खत्री को हटा दिया गया है, उनको एआईजी पीएचक्यू बनाया गया है। गृह विभाग की तरफ से जारी ट्रांसफर आदेश में पुलिस मुख्यालय से लेकर फील्ड में तैनात वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। इस सूची में 19 पुलिस अधीक्षक को नई जिम्मेदारी दी गई है। इसमें भिंड, शिवपुरी, रीवा, सागर, धार, मुरैना, छतरपुर, खंडवा, नीमच, पांढुर्ना, आगर मालवा, अनूपपुर, मऊगंज, डिंडोरी, मंदसौर, दतिया, सीहोर, सिंगरौली, दमोह और सिवनी शामिल हैं। कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से यह बदलाव किए गए हैं। इसके अलावा एडीजी, डीआईज और डीसीपी स्तर के अधिकारियों को भी इधर से उधर किया गया है।
एमपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:62 Ips अधिकारियों के तबादले,19 जिलों के Sp बदले, सिंगरौली एसपी खत्री को हटाया – Major Administrative Reshuffle In Mp: 62 Ips Officers Transferred, Sps Of 19 Districts Replaced, Singrauli Sp
Date:



