कैलाश हिल्स में आईआरएस अधिकारी की बेटी की दुष्कर्म के बादहत्या के मामले में पुलिस आरोपी राहुल मीणा को सोमवार को अदालत में पेश करेगी। जिला पुलिस उपायुक्त डॉक्टर हेमंत तिवारी का कहना है कि चार दिन की पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद सोमवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने कल देर रात आरोपी राहुल का एम्स में मेडिकल भी करा लिया है।
#WATCH | Delhi | Indian Revenue Service (IRS) officer’s daughter murder case in Delhi | Accused Rahul Meena brought back to PS Amar Colony after his medical checkup at AIIMS. pic.twitter.com/MvMYm8opxf
— ANI (@ANI) April 26, 2026
आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने तमाम साक्ष्यों को जुटा लिया है। आरोपी राहुल मीणा व युवती का मोबाइल बरामद कर पुलिस ने उनको फॉरेंसिक जांच के लिए लैब भेज दिया है। पुलिस उसकी जांच कर केस को और मजबूत करने का प्रयास करेगी। पुलिस ने वारदात के सभी चश्मदीदों के बयान भी रिकॉर्ड कर लिए हैं।
पता चला है कि आरोपी ने योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया। वह बदला लेने और लूटपाट के इरादे से दिल्ली पहुंचा और उसने वारदात को अंजाम दिया। शुरुआत में तो आरोपी गलती होने की बात कर रहा था, लेकिन अब उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। सोमवार को उसे पेश किए जाएगा जहां से उसे जेल भेजे जाने की संभावना है।
कैलाश हिल्स इलाके में इमारत की तीसरी फ्लोर पर आरोपी ने आईआरएस अधिकारी की बेटी की दुष्कर्म के बाद बहुत हत्या कर दी थी। वारदात के बाद आरोपी ने घर में रखा कैश, जेवरात और अन्य सामान लूटकर फरार हो गया।
वारदात का पता चलते ही हड़कंप मच गया। पुलिस ने 15 टीम बनाकर देर शाम को आरोपी राहुल मीणा को द्वारका इलाके के ओयो होटल से दबोच लिया। उसके पास से लूटा गया सामान भी बरामद हो गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने हत्या करने की बात स्वीकार की।





