Advertisementspot_imgspot_img
27.1 C
Delhi
Saturday, May 2, 2026
Advertismentspot_imgspot_img

पंजाब में ‘नशे’ पर सियासत?:cm फडणवीस मुख्यमंत्री मान पर हमलावर, कहा- स्थिति सामान्य नहीं थी, आरोप बेहद गंभीर – Serious Allegations He Did Not Appear Normal Devendra Fadnavis On Punjab Cms Alleged Intoxication Row

Date:


महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर लगे नशे के आरोपों को लेकर हमला बोला है। फडणवीस ने कहा कि मैंने कई वीडियो देखें हैं। घटना के समय पंजाब के मुख्यमंत्री का व्यवहार और शारीरिक स्थिति सामान्य नहीं लग रही थी। इस बयान के बाद पंजाब से लेकर महाराष्ट्र तक की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

‘सार्वजनिक जीवन में मर्यादा का पालन करना अनिवार्य’

देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ‘भगवंत मान पर जो आरोप लग रहे हैं, वे बहुत ही गंभीर प्रकृति के हैं। एक मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति से इस तरह के व्यवहार की अपेक्षा नहीं की जा सकती। जब यह वाकया हुआ, तब वह बिल्कुल भी सामान्य नहीं दिख रहे थे।’ फडणवीस ने आगे कहा कि सार्वजनिक जीवन में मर्यादा का पालन करना अनिवार्य है और ऐसे पद पर आसीन व्यक्ति की हर गतिविधि का प्रभाव जनता पर पड़ता है।

यह भी पढ़ें: सीएम रेखा का भगवंत मान पर हमला: विधानसभा में नशे में पहुंचने का आरोप, कहा- ‘धिक्कार है, शर्मनाक है’

रेखा गुप्ता ने भी साधा निशाना

वहीं, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी आप सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत धिक्कार योग्य विषय है कि किसी राज्य का मुखिया स्वयं को इस अवस्था में सार्वजनिक पटल पर प्रस्तुत करे। उन्होंने कहा, ‘लोकतंत्र के मंदिर में राज्य का मुखिया नशे की हालत में पहुंचता है और पूरे राज्य को शर्मसार करता है। दुनिया ने उन्हें पहले भी कई बार सार्वजनिक कार्यक्रमों में इस स्थिति में देखा है, लेकिन आज तो इंतहा हो गई जब पूरे देश ने विधानसभा के भीतर उनकी डगमगाती स्थिति को देखा।’

क्या है मामला?

पिछले दिनों कांग्रेस ने दावा किया कि मुख्यमंत्री सदन की कार्यवाही के दौरान नशे की हालत में थे। विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने मांग की कि सदन के दरवाजे बंद कर दिए जाएं और मुख्यमंत्री सहित सभी विधायकों का अल्कोहल और डोप टेस्ट कराया जाए। प्रताप सिंह बाजवा ने कहा, ‘अगर मुख्यमंत्री शराबी हालत में होगा तो फिर विधानसभा का मतलब क्या है? हमारी मांग है कि सबकी जांच की जाए।’ वहीं, भगवंत मान और आम आदमी पार्टी ने इन आरोपों को पूरी तरह से गलत और निराधार बताया है। पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि इनके पास और कोई मुद्दा नहीं है।

अन्य वीडियो-



Source link

Share post:

Advertisementspot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

In 1969, Donald Fisher’s trouble finding the right jeans fit led to the formation of Gap |

In 1969, Donald Fisher's frustration with finding well-fitting...

Aries Horoscope Today, May 3, 2026: Don’t combine emotions with spending

That stuck payment you’d almost written off...

Kentucky Derby voice Donna Barton Brothers retiring after 26 years

It’s difficult to think of the Kentucky Derby without...
Advertisementspot_imgspot_img