Advertisementspot_imgspot_img
36.1 C
Delhi
Tuesday, April 28, 2026
Advertismentspot_imgspot_img

फिल्म फ्लॉप हुई तो शाहरुख ने छोड़ी लाखों की फीस; प्रोड्यूसर का खुलासा, बोले- ‘उन्होंने मेरा घर बिकने से बचाया’ – Ham Dil De Chuke Sanam Produer Reveals Shah Rukh Khan Refused To Take 95 Lakh Rupees After Film Flopped

Date:


शाहरुख खान ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। लेकिन उनकी एक फ्लॉप फिल्म को लेकर प्रोड्यूसर के.सी. बोकाडिया ने बताया कि जब उनकी फिल्म नहीं चली, तो शाहरुख खान ने अपनी फीस के बचे हुए पैसे लेने से साफ इनकार कर दिया था, जो अमाउंट लाखों में थी। 


छोड़ दिए थे 95 लाख रुपये  


शाहरुख खान ने अपनी दरियादिली से एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया। हाल ही में लाइव हिंदुस्तान पॉडकास्ट के साथ इंटरव्यू में प्रोड्यूसर के.सी. बोकाडिया ने इस बात का खुलासा किया। फिल्म ‘हम तुम्हारे हैं सनम’ के फ्लॉप होने के बाद उन्होंने अपने बकाया 95 लाख रुपये लेने से साफ इनकार कर दिया था।

इस फिल्म का सुनाया किस्सा


फिल्म ‘हम तुम्हारे हैं सनम’ के प्रोड्यूसर के.सी. बोकाडिया ने बताया कि जब फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई, तब शाहरुख खान को उनकी फीस का कुछ हिस्सा मिलना बाकी था। लेकिन उन्होंने पैसे लेने से मना कर दिया। जब प्रोड्यूसर ने बकाया रकम का जिक्र किया, तो एक बार फिर शाहरुख खान ने अपने जवाब से उन्हें चौंका दिया।



Source link

Share post:

Advertisementspot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Advertisementspot_imgspot_img