Advertisementspot_imgspot_img
28.1 C
Delhi
Wednesday, April 22, 2026
Advertismentspot_imgspot_img

21 की मौत:तीन साल में 15 चालान, 10 अकेले ओवरलोडिंग के, फिर भी दौड़ती रही बस; रामनगर हादसे में चालक गिरफ्तार – Ramnagar Bus Accident 15 Challans In Three Years 10 For Overloading Alone Yet Bus Kept Running Driver Arrested

Date:



रामनगर-उधमपुर मार्ग पर कघोट में 21 लोगों की जान लेने वाली बस ने परिवहन नियमों की धज्जियां भी खूब उड़ाई हैं। बस का इतिहास बेहद खौफनाक रहा है। पिछले 36 महीनों में इसके 15 चालान हुए। इनमें से 10 चालान अकेले ओवरलोडिंग के थे। इसके बावजूद परिवहन विभाग इसे सड़क से नहीं उतारा।

जांच में सामने आया है कि इस बस (जेके14डी-2121) का 15 में से 4 चालानों का भुगतान अब तक बकाया था। इसके बावजूद न तो गाड़ी की आरसी रद्द की गई और न ही चालक का लाइसेंस छीना गया। परिवहन विभाग की ओर से समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की गई। 




Ramnagar Bus Accident 15 Challans in Three Years 10 for Overloading Alone Yet Bus Kept Running Driver Arrested

रामनगर के कघोट इलाके में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बस में फंसे लोगों को जेसीबी की मदद से निकालते हुए
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


बस को जब्त भी नहीं किया गया। इस ढिलाई के कारण ही बेगुनाह लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। ये सुस्ती ने यातायात विभाग की कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

 


Ramnagar Bus Accident 15 Challans in Three Years 10 for Overloading Alone Yet Bus Kept Running Driver Arrested

कघोट में हादसे के बाद क्रेन की मदद से बस में फंसे घायलों को निकलते
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


सोमवार को हुई 21 मौतें सीधे तौर पर उस लचर सिस्टम पर सवालिया निशान लगाती हैं जिसने जुर्माने की सिर्फ रसीदें काटीं। अगर ये बस जब्त कर ली गई होती और चालक का लाइसेंस रद्द कर दिया गया होता तो आज 21 घर नहीं उजड़ते।

 


Ramnagar Bus Accident 15 Challans in Three Years 10 for Overloading Alone Yet Bus Kept Running Driver Arrested

रामनगर अस्पताल में बस हादसे में मारे गए लोगों के रखे शव
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


अदा किए गए चालान का रिपोर्ट कार्ड

क्र.सं. दिनांक जुर्माना (₹) वजह
1 29-10-2023 1,200 ओवर लोडिंग
2 01-12-2023 500 नंबर प्लेट
3 11-06-2024 1,600 ओवरलोडिंग
4 03-04-2025 3,000 ओवरलोडिंग
5 26-06-2025 400 ओवरलोडिंग
6 11-07-2025 500 टैक्स रसीद न होना
7 04-08-2025 4,000 ओवरलोडिंग
8 17-10-2025 2,000 निर्देशों की अवहेलना
9 07-11-2025 2,000 ओवरलोडिंग
10 15-12-2025 800 ओवरलोडिंग
11 24-12-2025 800 ओवरलोडिंग


Ramnagar Bus Accident 15 Challans in Three Years 10 for Overloading Alone Yet Bus Kept Running Driver Arrested

हादसे के बाद उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाए घायल
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


बकाया चालान का रिपोर्ट कार्ड

क्र.सं. दिनांक जुर्माना (₹) वजह
1 01-02-2025 500 टैक्स रसीद न होना
2 21-05-2025 7,500 लापरवाही से वाहन चलाना
3 01-05-2025 15,500 ओवरलोडिंग व अन्य
4 23-03-2026 4,000 ओवरलोडिंग

कुल बकाया जुर्माना: ₹ 27,500




Source link

Share post:

Advertisementspot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Advertisementspot_imgspot_img