Advertisementspot_imgspot_img
31.1 C
Delhi
Thursday, April 30, 2026
Advertismentspot_imgspot_img

22 मिनट, कई टारगेट तबाह:ऑपरेशन सिंदूर का नया वीडियो आया सामने, भारतीय सेना का सख्त संदेश- दृढ़ संकल्प से जीत – 22 Minutes, Multiple Targets Destroyed: New Video Of Op Sindoor Emerges; Indian Army Sends A Strong Message

Date:


भारतीय सेना ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की बड़ी सफलता का दावा किया है। सेना के मुताबिक, इस ऑपरेशन ने महज 22 मिनट के भीतर आतंकियों की कमांड संरचना को पूरी तरह से हिला दिया।

22 मिनट में आतंकियों की कमर तोड़ी

भारतीय सेना ने अपने आधिकारिक पोस्ट में लिखा, ‘दृढ़ संकल्प के साथ, मैं विजय सुनिश्चित करूंगाट। इस संदेश के साथ सेना ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर बेहद सटीक और तेज कार्रवाई का उदाहरण है, जिसमें आतंकियों के नेटवर्क को कम समय में ही बड़ा नुकसान पहुंचाया गया।

नए वीडियो से बढ़ी उत्सुकता

सेना ने इस ऑपरेशन से जुड़ा एक नया वीडियो भी साझा किया है, जिसमें कई टारगेट्स पर एक साथ कार्रवाई होते हुए दिखाया गया है। वीडियो में साफ संकेत मिलता है कि ऑपरेशन को पूरी योजना और आधुनिक तकनीक के साथ अंजाम दिया गया। इस वीडियो के सामने आने के बाद ऑपरेशन की रणनीति और क्षमता को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता बढ़ गई है।

आतंकियों की कमांड संरचना ध्वस्त

सेना के अनुसार, इस ऑपरेशन का मुख्य उद्देश्य आतंकियों के नेतृत्व और उनके कमांड सिस्टम को खत्म करना था, जो सफलतापूर्वक हासिल किया गया। कम समय में इतनी बड़ी कार्रवाई से यह भी साफ होता है कि भारतीय सेना आतंकवाद के खिलाफ तेज और सटीक ऑपरेशन करने में पूरी तरह सक्षम है।

आतंक के खिलाफ सख्त संदेश

इस पोस्ट और वीडियो के जरिए भारतीय सेना ने साफ संदेश दिया है कि देश की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता यह दिखाती है कि सेना हर चुनौती से निपटने के लिए तैयार है और आतंकवाद के खिलाफ उसकी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

अन्य वीडियो





Source link

Share post:

Advertisementspot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

NHL playoff bracket overtime rules, 2026 results and longest games

April 27, 2026Updated April 29, 2026, 12:07 p.m. ETThe NHL's...

NMC nod to cardiology diploma after years of wait | India News

New Delhi: In a move that resolves...

Reversal of year-end bulge in deposits & advances points to window dressing

Mumbai: Banking data for the fortnight ended...
Advertisementspot_imgspot_img