Advertisementspot_imgspot_img
30.1 C
Delhi
Wednesday, April 22, 2026
Advertismentspot_imgspot_img

मिर्जापुर में भीषण हादसा:ट्रक समेत चार वाहन आपस में टकराए, बोलेरो में लगी आग, दुर्घटना में 11 लोगों की मौत – Four Wheeler Catches Fire At Barka Mod In Drummondganj Mirzapur

Date:


अमर उजाला नेटवर्क, ड्रमंडगंज (मिर्जापुर)
Published by: Akash Dubey

Updated Thu, 23 Apr 2026 12:05 AM IST

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में ड्रमंडगंज घाटी के बड़का मोड़ पर बुधवार रात ट्रक का ब्रेक फेल होने से दो कारों और ट्रेलर आपस में टकरा गए। हादसे के बाद बोलेरो में आग लग गई। दुर्घटना में 11 लोगों की मौत की खबर है। 


Four wheeler catches fire at Barka Mod in Drummondganj Mirzapur

धू-धूकर जलती कार
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

रीवा-मिर्जापुर हाईवे पर स्थित ड्रमंडगंज घाटी में बुधवार की रात आठ बजे ट्रक, कार, बोलेरो और ट्रेलर आपस में टकरा गए। इसके बाद बोलेरो में आग लग गई। बोलेरो पूरी तरह से आग की चपेट में आ गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दिया। फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुट गई। दुर्घटना में 11 लोगों की मौत की खबर है। सूचना पर मौके पर सीओ अन्य अधिकारी पहुंचे हैं। जानकारी के अनुसार हादसे में बोलेरो सवार दो महिला, दो बच्चे और पांच पुरुषों की मौत हो गई है जबकि स्वीफ्ट कार सवार और ट्रक चालक की भी दुर्घटना में जान चली गई। स्विफ्ट कार चालक मृतक की पहचान जय प्रकाश (26) पुत्र मुन्नर  निवासी परसिया दुबे राबर्ट्सगंज सोनभद्र के रूप में हुई है।




Source link

Share post:

Advertisementspot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Advertisementspot_imgspot_img