Advertisementspot_imgspot_img
33.1 C
Delhi
Sunday, April 26, 2026
Advertismentspot_imgspot_img

Us:गोलीबारी को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप बोले – संदिग्ध हमलावर को ईसाइयों से नफरत, भाई-बहन भी कर रहे थे शिकायत – White House Donald Trump Reveals Manifesto, Family Warnings In Whcd Shooting Case

Date:


व्हाइट हाउस ने रविवार को कोल एलन के बारे में नई जानकारी साझा की, जो व्हाइट हाउस करेस्पॉन्डेंट्स डिनर के दौरान गोलीबारी का संदिग्ध है। इसमें घटना के बाद उसके परिवार की ओर से दी गई जानकारी भी शामिल है।

अधिकारियों के अनुसार, एलन के भाई ने कनेक्टिकट के न्यू लंदन पुलिस विभाग को सूचित किया था कि उसने कथित तौर पर वाशिंगटन के हिल्टन होटल में हुई गोलीबारी से पहले परिवार के सदस्यों को एक घोषणापत्र भेजा था।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फॉक्स न्यूज के एक कार्यक्रम में कहा कि उस कथित घोषणापत्र में ईसाइयों के प्रति गहरी शत्रुता दिखाई देती है। ट्रंप ने कहा, वह व्यक्ति बीमार है। जब आप उसका घोषणापत्र पढ़ते हैं तो साफ पता चलता है कि उसे ईसाइयों से नफरत है। यह एक बात तो निश्चित है। उसे ईसाइयों से गहरी नफरत है। मुझे लगता है कि उसकी बहन या उसका भाई इसकी शिकायत कर रहे थे। वे लोग कानून प्रवर्तन से शिकायत कर रहे थे। वह बहुत परेशान व्यक्ति था।

ट्रंप ने कहा आरोपी बंदूकधारी ने ऐसे लिखे हुए बयान छोड़े थे जिनमें उनके प्रशासन के अधिकारियों को निशाना बनाने की बात कही गई थी। ट्रंप ने कहा कि संदिग्ध के परिवार ने घटना से पहले कनेक्टिकट पुलिस को उसको लेकर चिंता जताई थी।

ये भी पढ़ें: हमले की कोशिश के बाद ट्रंप ने बताया क्यों जरूरी है बॉलरूम का निर्माण, केस करने वाली महिला पर निशाना साधा

कार्यवाहक अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लैंच ने भी एनबीसी के’मीट द प्रेस’ कार्यक्रम में एक इंटरव्यू के दौरान माना कि संदिग्ध के पास ‘कुछ लिखित सामग्री’ थी। ब्लैंच ने इससे पहले कहा था कि ऐसा प्रतीत होता है कि संदिग्ध ने ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों को निशाना बनाया था। लेकिन उसके मकसद की जांच अभी शुरुआती चरण में है।



Source link

Share post:

Advertisementspot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Advertisementspot_imgspot_img