Advertisementspot_imgspot_img
41.1 C
Delhi
Monday, April 27, 2026
Advertismentspot_imgspot_img

Pm Modi:कर्नाटक के युवक ने पीएम मोदी को भेजा शादी का निमंत्रण पत्र, प्रधानमंत्री के जवाब ने भावुक कर दिया – Pm Modi Responds To Karnataka Man Wedding Invitation Extends Warm Wishes

Date:


कर्नाटक के एक युवक ने अपनी शादी का निमंत्रण पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा। जिस पर प्रधानमंत्री ने जवाब देते हुए युवक को चिट्ठी लिखी और नवदंपति को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री के जवाब से युवक भावुक हो गया है और उसने सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक वीडियो साझा किया है। इसके बाद लोग प्रधानमंत्री के इस विनम्र व्यवहार की तारीफ कर रहे हैं।  

क्या है पूरा मामला

कर्नाटक के रायचूर जिले के कनिहाला गांव निवासी राजेश नायक ने बीती 13 अप्रैल को सविता के साथ शादी की। व्यक्तिगत इच्छा के चलते राजेश नायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी शादी में आमंत्रित करने का निर्णय लिया और डाक के जरिए निमंत्रण पत्र भेजा। 16 अप्रैल को राजेश नायक को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लिखित पत्र हासिल हुआ। 

प्रधानमंत्री ने पत्र में क्या लिखा?

16 अप्रैल को लिखे अपने पत्र में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘श्री रमेश नायक जी, मुझे अपने विवाह में आमंत्रित करने के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद। जीवन के इस शुभ चरण में प्रवेश करते समय आप और सविता को उज्ज्वल भविष्य के लिए मेरी शुभकामनाएं।’ पत्र में आगे लिखा गया, ‘आप दोनों के विचार, भावनाएं और कर्म हमेशा एक रहें। आप हर परिस्थिति में एक-दूसरे का साथ दें, अपने सपनों और लक्ष्यों को पाने के लिए साथ मिलकर प्रयास करें और जिम्मेदारियों को प्रेम और समझदारी से निभाएं। एक-दूसरे की कमियों को स्वीकार करते हुए और एक-दूसरे की खूबियों से सीखते हुए जीवन के आदर्श साथी बनें।’ प्रधानमंत्री ने पत्र के अंत में कहा, ‘मैं एक बार फिर आप दोनों को लंबे, सुखी और सुंदर वैवाहिक जीवन के लिए अपनी शुभकामनाएं देता हूं।’ 

प्रधानमंत्री के जवाब से भावुक हुआ युवक

प्रधानमंत्री के इस पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए निमंत्रण भेजने वाले राजेश नायक ने कहा, ‘मैंने यह वीडियो एक खास पल साझा करने के लिए पोस्ट किया है। हमारी शादी 13 अप्रैल को हुई थी। मैंने कुछ हफ्ते पहले प्रधानमंत्री को शादी का निमंत्रण भेजा था। जवाब की उम्मीद तो थी, लेकिन ज्यादा आशा नहीं थी। अब प्रधानमंत्री की ओर से शुभकामना पत्र मिला है, जो मेरे लिए बेहद खास है।’ नायक ने कहा, ‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि वह मेरा निमंत्रण पढ़ेंगे। यह दिखाता है कि वह आम नागरिकों के प्रति कितने संवेदनशील हैं। मैं अपनी ओर से, अपनी पत्नी, माता-पिता और पूरे गांव की ओर से उनका आभार व्यक्त करता हूं। यह मेरे लिए गर्व की बात है।’

 



Source link

Share post:

Advertisementspot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Advertisementspot_imgspot_img