सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने कुछ विशेष वाहनों के लिए नए मानक प्रस्तावित किए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें कृषि ट्रैक्टरों में एयरकंडीशन (AC) और हीटिंग सिस्टम की जांच व्यवस्था, ट्रूप कैरियर और ट्रेलर कैरावैन के लिए टाइप अप्रूवल नियम शामिल हैं।
ट्रैक्टरों के लिए क्या नया नियम प्रस्तावित है?
ऑटोमोटिव इंडस्ट्री स्टैंडर्ड्स (AIS) के मसौदे के मुताबिक, केबिन वाले कृषि ट्रैक्टरों में AC और हीटिंग सिस्टम के परीक्षण के लिए मानक तय किए जाएंगे।
यह कदम किसानों और ऑपरेटर्स को राहत देने के लिए है, जो अक्सर कठिन मौसम में काम करते हैं।
हालांकि, यह नियम हाइब्रिड और पूरी तरह इलेक्ट्रिक ट्रैक्टरों पर लागू नहीं होगा।





