Advertisementspot_imgspot_img
35.1 C
Delhi
Thursday, April 30, 2026
Advertismentspot_imgspot_img

Cisce Result:आज 11 बजे जारी होंगे 10वीं-12वीं के नतीजे, रोल नंबर रखें तैयार; पास होने के लिए इतने अंक जरूरी – Cisce To Announce Icse And Isc Results 2026 Today At 11 Am

Date:


CISCE 10th-12th Result 2026: भारतीय विद्यालय प्रमाण पत्र परीक्षा परिषद (CISCE) आज सुबह 11 बजे ICSE (कक्षा 10वीं) और ISC (कक्षा 12वीं) का परिणाम 2026 जारी करेगा। इस परिणाम का इंतजार देशभर के लाखों छात्र कर रहे हैं, जिन्होंने फरवरी से अप्रैल के बीच आयोजित परीक्षाओं में भाग लिया था। छात्र अपना रिजल्ट और ऑनलाइन मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर देख सकते हैं।

ऑनलाइन परिणाम देखने के लिए छात्रों को results.cisce.org पोर्टल पर लॉगिन करना होगा, जहां उन्हें अपने एडमिट कार्ड में दिए गए यूनिक आईडी और इंडेक्स नंबर की आवश्यकता होगी। आईसीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 30 मार्च तक और आईएससी कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से 3 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं।

इन विवरणों को ध्यान से करें चेक

रिजल्ट देखने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट में दी गई सभी जानकारी को ध्यान से चेक करें, जैसे अपना नाम, यूनिक आईडी नंबर, जन्म तिथि, स्कूल का नाम, हर विषय के अंक, ग्रेड, पास या फेल की स्थिति और कुल प्रतिशत। अगर कोई टिप्पणी लिखी हो तो उसे भी जरूर पढ़ें, ताकि अगर कोई गलती हो तो समय पर उसे ठीक कराया जा सके।

पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?

ICSE (कक्षा 10) और ISC (कक्षा 12) परीक्षाओं में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना आवश्यक होता है। इसमें थ्योरी और प्रैक्टिकल (यदि लागू हो) दोनों को मिलाकर कुल अंक गिने जाते हैं। यदि कोई छात्र किसी एक या अधिक विषय में निर्धारित न्यूनतम अंक हासिल नहीं कर पाता है, तो उसे उस विषय में असफल माना जाएगा।

 



Source link

Share post:

Advertisementspot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Advertisementspot_imgspot_img