वैश्विक बाजार में तेल की कीमतों में नरमी आने से हफ्ते के पहले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत हुई। इस दौरान सेंसेक्स में 700 अंकों की तेजी आई और निफ्टी 24,150 के ऊपर पहुंच गया। बाजार की नजर सोमवार को आने वाले पांच राज्यों के विधानसभाचुनाव के नतीजों पर बनी हुई है। सुबह 9 बजकर 28 मिनट पर सेंसेक्स 736.44 (0.95%) अंकों की बढ़त के साथ 77,649.94 पर पहुंच गया। दूसरी ओर, निफ्टी 198.36 (0.83%) अंकों की बढ़त के साथ 24,195.90 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 9 पैसे गिरकर 94.93 पर आ गया।