Advertisementspot_imgspot_img
31.1 C
Delhi
Tuesday, May 5, 2026
Advertismentspot_imgspot_img

दीपक चाहर की बहन का हार्दिक पर तंज?:मालती ने सूर्यकुमार की कप्तानी की तारीफ की, बोलीं- फिर से पुरानी Mi दिखी – Deepak Chahar Sister Malti Chahar Takes Dig At Hardik Pandya? Praises Suryakumar Captaincy Mi Vs Lsg Ipl 2026

Date:



आईपीएल 2026 का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। जैसे-जैसे आईपीएल अपने अंजाम की ओर आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे प्लेऑफ की जंग और दिलचस्प होती जा रही है। सोमवार को मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को हराकर खुद को प्लेऑफ की रेस में बनाए रखा।




Deepak Chahar Sister Malti Chahar Takes Dig at Hardik Pandya? Praises Suryakumar Captaincy MI vs LSG IPL 2026

मालती का हार्दिक पर तंज!
– फोटो : ANI/Instagram


लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 228 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 18.4 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मैच में हार्दिक पांड्या नहीं खेल रहे थे और उनकी जगह सूर्यकुमार यादव कप्तानी कर रहे थे।


Deepak Chahar Sister Malti Chahar Takes Dig at Hardik Pandya? Praises Suryakumar Captaincy MI vs LSG IPL 2026

मालती का हार्दिक पर तंज!
– फोटो : ANI/Instagram


मैच के बाद एमआई के तेज गेंदबाज दीपक चाहर की बहन मालती चाहर ने एक ऐसा पोस्ट किया है, जिसे फैंस हार्दिक पांड्या पर तंज मान रहे हैं। इस मैच से पहले हार्दिक की कप्तानी में मुंबई ने नौ में से सात मैच गंवाए थे। मालती ने लिखा कि लखनऊ के खिलाफ मैच में पुरानी मुंबई इंडियंस की झलक दिखी। साथ ही उन्होंने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी की तारीफ भी की।


Deepak Chahar Sister Malti Chahar Takes Dig at Hardik Pandya? Praises Suryakumar Captaincy MI vs LSG IPL 2026

मालती का हार्दिक पर तंज!
– फोटो : ANI/Instagram


मालती ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ‘फिर असली मुंबई इंडियंस जैसी फीलिंग आई! लगभग सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बहुत बढ़िया खेले रेयान रिकेल्टन और रोहित भैया! सूर्यकुमार की कप्तानी भी शानदार रही। और दीपक ने पूरे चार ओवर डाले, बहुत अच्छी गेंदबाजी भाई! यह सही मायनों में टीम गेम था। यही है मुंबई इंडियंस!’


Deepak Chahar Sister Malti Chahar Takes Dig at Hardik Pandya? Praises Suryakumar Captaincy MI vs LSG IPL 2026

मालती का हार्दिक पर तंज!
– फोटो : ANI/Instagram


फैंस इस पोस्ट को हार्दिक पर तंज मान रहे हैं। हार्दिक की कप्तानी की जमकर आलोचना भी हो रही है। यह जीत पांच बार की चैंपियन टीम के लिए बड़ी राहत बनकर आई, जिससे उनकी प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रहीं। मुंबई की टीम फिलहाल अंक तालिका में नौवें स्थान पर है, जबकि लखनऊ आखिरी स्थान पर है।




Source link

Share post:

Advertisementspot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Pfizer (PFE) earnings Q1 2026

Exterior view of the Pfizer headquarters building on January...

विवादों में Rr की बिक्री:काल सोमानी ग्रुप ने प्रक्रिया से बाहर करने के लगाए आरोप, बोली वापस नहीं लेने का दावा – Ipl 2026...

{"_id":"69f9c42d30bc455d1e0fb299","slug":"ipl-2026-rr-sale-row-kal-somani-group-alleges-exclusion-from-process-refuses-to-withdraw-bid-2026-05-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विवादों में RR की बिक्री: काल सोमानी ग्रुप ने...
Advertisementspot_imgspot_img