Advertisementspot_imgspot_img
35.1 C
Delhi
Thursday, April 23, 2026
Advertismentspot_imgspot_img

Assembly Election Live:पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 152 सीट पर वोटिंग आज; तमिलनाडु में भी 234 सीट पर मतदान – West Bengal Assembly Election 2026 Phase 1 Polling Live Tamil Nadu Voting Percentage, Dmk ; Bjp Vs Tmc News

Date:


06:21 AM, 23-Apr-2026

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मॉक पोल

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए मॉक पोल की तैयारियां की जारी हैं। बांकुड़ा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 120 और 121 पर तैयारियां परखी गईं।

06:20 AM, 23-Apr-2026

सिलिगुड़ी में किया गया मॉक पोल

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए प्रथम चरण के मतदान से पहले सिलीगुड़ी गर्ल्स हाई स्कूल, मतदान केंद्र संख्या 26 पर मॉक पोल जारी है। मतदान सुबह 7 बजे शुरू होगा।

06:12 AM, 23-Apr-2026

चेन्नई में विधानसभा चुनाव के लिए मॉक पोल

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में पतमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए मॉक पोल जारी है।

06:12 AM, 23-Apr-2026

ट्रिब्यूनल ने दी अनुमति, 139 वोटर कर सकेंगे मतदान

चुनाव आयोग के अनुसार, बंगाल में एसआईआर से संबंधित न्यायाधिकरण के आदेशों के बाद 139 लोगों के नाम मतदाता सूची में जोड़े हैं। वे सभी बृहस्पतिवार को पहले चरण में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने बताया कि न्यायाधिकरणों ने राज्य में एसआईआर से जुड़े विवादों से संबंधित 657 मामलों का निपटारा किया। सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को एक पूरक संशोधित मतदाता सूची जारी करने का निर्देश दिया था, जिसमें उन मतदाताओं को शामिल किया जाए जिनकी नाम हटाए जाने के खिलाफ अपील राज्य के अपीलीय न्यायाधिकरणों की ओर से स्वीकार कर ली गई थी।

06:11 AM, 23-Apr-2026

पश्चिम बंगाल में बूथों पर वेबकास्टिंग से नजर

राज्य के सभी बूथों को संवेदनशील माना गया है, जिनमें से करीब 8,500 बूथ अति संवेदनशील हैं। 1,500 बूथों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। मतदान से एक रात पहले ही सभी केंद्रों पर कैमरे चालू कर दिए गए हैं, जो वेबकास्टिंग के जरिए सीधे आयोग के कंट्रोल रूम से जुड़े हैं।

संवेदनशील जिलों में कड़ी निगरानी

चुनाव आयोग ने मालदा, मुर्शिदाबाद, उत्तर दिनाजपुर, कूचबिहार, बीरभूम, पश्चिम मेदिनीपुर और पश्चिम बर्धमान को सबसे संवेदनशील माना है। इन इलाकों में चुनावी हिंसा के रिकॉर्ड को देखते हुए निगरानी बढ़ाई गई है। किसी भी गड़बड़ी से निपटने के लिए 2,193 क्विक रिस्पॉन्स टीम तैनात की गई हैं।

06:10 AM, 23-Apr-2026

चुनाव प्रक्रिया में बाधा डाला तो तत्काल हिरासत में लिए जाएंगे

पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने मतदान के दौरान मतदाताओं को डराने और चुनावी प्रक्रिया में बाधा डालने वाले उपद्रवियों पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर हिरासत जैसी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। डीजीपी को लिखे पत्र में सीईओ कार्यालय के पुलिस ऑब्जर्वर ने विधानसभा क्षेत्रों के संदिग्ध उपद्रवियों की सूची साझा की है। आयोग ने निर्देश दिया है कि इन लोगों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी।

06:10 AM, 23-Apr-2026

मतदान के दौरान प्रत्याशी नहीं छोड़ सकेंगे विधानसभा क्षेत्र

चुनाव आयोग ने कहा कि 23 अप्रैल को सुबह 6 बजे से मतदान खत्म होने तक सभी उम्मीदवार अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में ही रहेंगे। अधिकारियों के मुताबिक, इस दौरान उम्मीदवार किसी भी ऐसी गतिविधि में शामिल नहीं हो सकते, जो चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करे या बाधा डाले। आयोग ने स्पष्ट किया कि सभी उम्मीदवारों की जिम्मेदारी है कि मतदान स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से हो सके। आयोग ने यह भी कहा कि मतदाताओं को बिना किसी डर या दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग करने का पूरा अवसर मिलना चाहिए।

05:37 AM, 23-Apr-2026

Assembly Election Live: पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 152 सीट पर वोटिंग आज; तमिलनाडु में भी 234 सीट पर मतदान

देश के दो राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए आज वोट डाले जाएंगे। जिसमें पश्चिम बंगाल में पहले चरण के तहत कुल 152 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी, वहीं तमिलनाडु में एक ही चरण में सभी 234 विधानसभा सीटों पर मतदान डाले जाएंगे। दोनों राज्यों में प्रमुख राजनीतिक दलों के बीच अहम मुकाबला है, वहीं कई नए दल और निर्दलीय भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।





Source link

Share post:

Advertisementspot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Advertisementspot_imgspot_img