Advertisementspot_imgspot_img
30.1 C
Delhi
Tuesday, April 28, 2026
Advertismentspot_imgspot_img

Bhooth Bangla Day 11 To Ginny Weds Sunny 2 And Dhurandhar 2 Box Office Collection How Much Earn In Monday – Entertainment News: Amar Ujala

Date:



भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अभी ‘धुरंधर 2’ करोड़ों रुपये में कमाई कर रही है। वहीं ‘भूत बंगला’, ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ जैसी फिल्में भी कमाई करने की दौड़ में शामिल हैं। इनके अलावा साउथ फिल्म ‘डकैत’ और हॉलीवुड फिल्म ‘माइकल’ ने सोमवार को कितनी कमाई की है, जानिए? 

 




Bhooth Bangla Day 11 To Ginny Weds Sunny 2 And dhurandhar 2 Box office Collection How Much Earn In Monday

‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार और वामिका गब्बी
– फोटो : सोशल मीडिया


‘भूत बंगला’ ने 11 दिन की कितनी कमाई?  

अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ ने रिलीज के 11वें दिन यानी सोमवार को 3.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं फिल्म ने दसवें दिन 12.50  रुपये की कमाई की थी। फिल्म का कुल कमाई भी अब तक 117.05 करोड़ रुपये हो चुकी है। 


Bhooth Bangla Day 11 To Ginny Weds Sunny 2 And dhurandhar 2 Box office Collection How Much Earn In Monday

‘गिन्नी वेड्स सनी 2’
– फोटो : X


‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का खेल हुआ खत्म 

हाल ही में एक फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ रिलीज हुई। इस फिल्म ने चौथे दिन 13 लाख रुपये कमाए, वहीं तीसरे दिन 38 लाख रुपये की कमाई की थी। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 1.33 करोड़ रुपये है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फेल साबित हुई, इसका कलेक्शन चंद दिनों में ही लाखों में सिमट गया है। 


Bhooth Bangla Day 11 To Ginny Weds Sunny 2 And dhurandhar 2 Box office Collection How Much Earn In Monday

धुरंधर 2 में रणवीर सिंह
– फोटो : सोशल मीडिया


‘धुरंधर 2’ और ‘डकैत’ का क्या रहा हाल? 

फिल्म ‘धुरंधर 2’ को रिलीज हुए 40 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने सोमवार को 1.05 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं फिल्म का कुल कलेक्शन भी 1,131.64  करोड़ रुपये हो चुका है। 

इसके अलावा साउथ इंडियन फिल्म ‘डकैत’ की कमाई लाखों में सिमट गई है। रिलीज के 18वें दिन इस फिल्म ने 24 लाख रुपये ही कमाए हैं। इस फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 35.48 करोड़ रुपये है। यह फिल्म इतने दिन बाद भी 50 करोड़ क्लब में भी शामिल नहीं हो सकी है। 


Bhooth Bangla Day 11 To Ginny Weds Sunny 2 And dhurandhar 2 Box office Collection How Much Earn In Monday

फिल्म ‘माइकल’
– फोटो : सोशल मीडिया


‘माइकल’ के लिए कैसा रहा सोमवार? 

शुक्रवार को एक हॉलीवुड फिल्म ‘माइकल’ रिलीज हुई। इस फिल्म ने चौथे दिन 2.25 करोड़ रुपये भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कमाए हैं। फिल्म की कुल कमाई भी 18.75 करोड़ रुपये हो चुकी है। यह फिल्म माइकल जैक्सन की बायोपिक है, इसका क्रेज भारतीय दर्शकों में भी देखा जा रहा है। 




Source link

Share post:

Advertisementspot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Advertisementspot_imgspot_img