दिल्ली के कुछ इलाकों में जोरदार बारिश की खबर है। तेज हवाओं और बारिश की बौछारों ने दिल्ली के मौसम में गर्मी पर ब्रेक लगा दिया है। लोग पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी की से जूझ रहे थे।
#WATCH | Strong winds and rain showers bring a pleasant change in Delhi’s weather, which has been grappling with intense heat wave conditions for the past days. Visuals from Kushak Road. pic.twitter.com/HU2JLsm2to
— ANI (@ANI) April 29, 2026
मौसम विभाग ने अनुमान जताया था कि 29 और 30 अप्रैल को आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश के साथ गरज-चमक हो सकती है। आज के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। एक और दो मई को मौसम साफ रहेगा और तापमान बढ़कर 40 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है।
वहीं तीन और चार मई को फिर से बादल छाने और हल्की बारिश के आसार हैं। इसके अलावा, एक नया पश्चिमी विक्षोभ 2 मई से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है, जिसका असर मैदानी इलाकों में शाम तक या फिर अगले दिन दिख सकता है।
राजधानी में आज से पहले सोमवार रात चली धूल भरी आंधी ने बढ़ते तापमान पर ब्रेक लगा दिया। तकरीबन छह दिन बाद पारा 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया। इस दौरान अधिकतम तापमान 39.2 और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 52 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 33 प्रतिशत रही। अगले कुछ दिनों तक मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिलेगा।





