इंदिरापुरम के गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी के फ्लैट में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। आग लगने पर आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने का प्रयास लगातार जारी है। अग्निशमन विभाग के कर्मचारी मौके पर मौजूद रहकर राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राहत की बात ये है कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस और फायर विभाग की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।