08:42 PM, 30-Apr-2026
GT vs RCB Live Score: आरसीबी को सातवां झटका
आरसीबी को सातवां झटका राशिद खान ने दिया। उन्होंने देवदत्त पडिक्कल को बोल्ड किया। वह 24 गेंदों में 40 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब रोमारियो शेफर्ड का साथ देने वेंकटेश अय्यर आए हैं।
08:29 PM, 30-Apr-2026
GT vs RCB Live Score: आरसीबी को लगा छठा झटका
आरसीबी को छठा झटका अरशद खान ने दिया। उन्होंने क्रुणाल पांड्या को पवेलियन की राह दिखाई। वह सिर्फ चार रन बना पाए। अब रोमारियो शेफर्ड बल्लेबाजी के लिए आए हैं। 11 ओवर का खेल भी पूरा हो चुका है और स्कोर छह विकेट पर 97 रन है।
08:22 PM, 30-Apr-2026
GT vs RCB Live Score: आरसीबी को लगा पांचवां झटका
91 के स्कोर पर आरसीबी की आधी टीम पवेलियन लौट गई। राशिद खान ने टिम डेविड को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ नौ रन बना पाए। अब पडिक्कल का साथ देने क्रुणाल पांड्या आए हैं।
08:15 PM, 30-Apr-2026
GT vs RCB Live Score: आरसीबी को चौथा झटका
जेसन होल्डर ने आरसीबी को चौथा झटका दिया। उन्होंने बटलर के हाथों जितेश शर्मा को कैच कराया। वह सिर्फ एक रन बना पाए। अब बल्लेबाजी के लिए टिम डेविड आए हैं।
08:13 PM, 30-Apr-2026
GT vs RCB Live Score: आरसीबी को तीसरा झटका
आरसीबी को तीसरा झटका अरशद खान ने दिया। उन्होंने रजत पाटीदार को जेसन होल्डर के हाथों कैच कराया। वह 15 गेंदों में 19 रन बना पाए। अब पडिक्कल का साथ देने जितेश शर्मा आए हैं। आठ ओवर के बाद स्कोर तीन विकेट पर 80 रन है।
08:02 PM, 30-Apr-2026
GT vs RCB Live Score: पावरप्ले समाप्त हुआ
पावरप्ले समाप्त हो चुका है और आरसीबी ने दो विकेट पर 59 रन बना लिए हैं। फिलहाल देवदत्त पडिक्कल 15 और रजत पाटीदार नौ रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इससे पहले विराट कोहली 28 और जैकब बेथेल पांच रन बनाकर आउट हुए।
07:50 PM, 30-Apr-2026
GT vs RCB Live Score: आरसीबी को दूसरा झटका
आरसीबी को दूसरा झटका रबाडा ने दिया। उन्होंने विराट कोहली को राशिद खान को कैच कराया। वह 13 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए। अब देवदत्त पडिक्कल का साथ देने रजत पाटीदार आए हैं।
07:44 PM, 30-Apr-2026
GT vs RCB Live Score: आरसीबी को पहला झटका
आरसीबी को पहला झटका मोहम्मद सिराज ने दिया। उन्होंने राशिद खान के हाथों जैकब बेथेल को कैच कराया।
07:30 PM, 30-Apr-2026
GT vs RCB Live Score: आरसीबी की पारी शुरू
आरसीबी की पारी शुरू हो चुकी है। विराट कोहली और जैकब बेथेल क्रीज पर मौजूद हैं।
07:10 PM, 30-Apr-2026
GT vs RCB Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार।
इम्पैक्ट खिलाड़ी: राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, निशांत सिंधु, कुलवंत खेजरोलिया।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, जैकब बेथेल देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड।
इम्पैक्ट खिलाड़ी: रसिख डार, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल, वेंकटेश अय्यर।