Advertisementspot_imgspot_img
21.1 C
Delhi
Monday, May 4, 2026
Advertismentspot_imgspot_img

Hpbose 12th Result Live:रोल नंबर लेकर रहें तैयार, कुछ ही देर में आएगा रिजल्ट, यहां एक क्लिक में कर सकेंगे चेक – Hp Board 12th Result 2026 Date Time Live Himachal Pradesh Hpbose Class 12th Result Link Hpbose.org

Date:


08:27 AM, 04-May-2026

hp board 12th result 2026 kab aayega: एक साथ आएगा रिजल्ट

आज 11 बजे प्रेस कॉन्प्रेंस के माध्यम से रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। इसी दौरान शिक्षा बोर्ड धर्मशाला आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी करेगा। साथ ही तीनों संकाय की टॉपर्स लिस्ट भी जारी होगी।

08:24 AM, 04-May-2026

hp board 12th result 2026 date: मार्कशीट पर इन बातों का भी रखें ध्यान

सभी परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट जारी होने के बाद मार्कशीट में वे अपना नाम, रोल नंबर, पिता का नाम , माता का नाम, घर का पता, स्कूल का नाम, विषय और कार्ड, हर विषय में हासिल अंक, कुल अंक, प्रतिशत, डिवीजन या ग्रेड, परीक्षा वर्ष और सत्र जरूर देखें। 

08:21 AM, 04-May-2026

hp board 12th result 2026 date: इन क्रेडेंशियल को रखें तैयार

हिमाचल प्रदेश 12वीं के रिजल्ट जारी होने में महज कुछ ही घंटें शेष है। ऐसे में विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है, कि वे अपना रोल नंबर, एडमिट कार्ड अपने पास रख लें। जिससे रिजल्ट जारी होने पर कोई परेशानी न हो।

08:16 AM, 04-May-2026

hp board 12th result 2026 hpbose org: कब हुई थी परीक्षा?

डेटशीट के अनुसार, हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं मार्च महीने में शुरू हुईं और अप्रैल की शुरुआत में समाप्त हो गईं। बोर्ड की ओर से जारी डेटशीट के अनुसार, कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 3 मार्च से 1 अप्रैल, 2026 तक आयोजित की गईं।

08:11 AM, 04-May-2026

hpbose 12th result 2026 roll number: विद्यार्थियों को बोर्ड कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे

नई व्यवस्था लागू होने के बाद विद्यार्थियों को अपने प्रमाण पत्रों के लिए बार-बार बोर्ड कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। आधार से लिंक होने के बाद छात्र घर बैठे ही ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपने सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकेंगे। बोर्ड के अनुसार इस डिजिटल पहल से फर्जी सर्टिफिकेट पर भी रोक लगेगी और दस्तावेजों की सत्यता सुनिश्चित होगी। इसके साथ ही खोए या क्षतिग्रस्त सर्टिफिकेट के मामले में विद्यार्थियों को तुरंत डुप्लीकेट कॉपी मिल सकेगी। बोर्ड जल्द ही इस सेवा के लिए आधिकारिक पोर्टल पर सुविधा उपलब्ध करवाएगा, जहां छात्र अपने आधार नंबर के माध्यम से लॉगिन कर प्रमाण पत्र हासिल कर सकेंगे।

08:05 AM, 04-May-2026

hpbose 12th result 2026 roll number: अमर उजाला पर देखें रिजल्ट

अमर उजाला वेबसाइट को पहले से ही अपने मोबाइल या लैपटॉप में ओपन करके रखें या बुकमार्क कर लें। इससे रिजल्ट जारी होते ही आपको वेबसाइट खोजने में समय नहीं लगेगा और आप तुरंत अपना परिणाम देख सकेंगे। यह छोटी सी तैयारी आपको बड़ी परेशानी से बचा सकती है।

07:50 AM, 04-May-2026

himachal board 12th result: इंटरनेट कनेक्शन की जांच जरूरी

रिजल्ट जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट पर भारी संख्या में छात्र लॉग इन करते हैं, जिससे साइट धीमी हो सकती है। ऐसे में आपका इंटरनेट कनेक्शन तेज और स्थिर होना बेहद जरूरी है। बेहतर होगा कि आप रिजल्ट से पहले ही अपने मोबाइल डेटा या वाई-फाई की स्पीड जांच लें, ताकि परिणाम देखने में कोई रुकावट न आए।

 

12वीं के छात्र पंजीकरण के लिए यहां क्लिक करें

07:47 AM, 04-May-2026

himachal board 12th result: रोल नंबर रखें तैयार

रिजल्ट देखने के समय सबसे ज्यादा जरूरी आपका रोल नंबर होता है, इसलिए विद्यार्थियों को चाहिए कि वे अपना एडमिट कार्ड पहले से ही सुरक्षित स्थान पर रखें। 

07:43 AM, 04-May-2026

himachal board 12th result: पिछले साल साइंस के टॉपर्स की लिस्ट

 

स्थान छात्र/छात्रा का नाम अंक प्रतिशत
प्रथम महक 486 97.2%
द्वितीय (संयुक्त) खुशी 483 96.6%
द्वितीय (संयुक्त) जान्हवी ठाकुर 483 (लगभग) 96.6%
संयुक्त 3rd पलक ठाकुर 482/500 96.4%
संयुक्त 3rd नवनीत कौर 482/500 96.4%
संयुक्त 3rd कनक शर्मा 482/500 96.4%
संयुक्त 3rd कृष लाहोरिया 482/500 96.4%
संयुक्त 3rd प्रिया 482/500 96.4%

07:38 AM, 04-May-2026

hp board 12th result 2026 hpbose org: री-चेकिंग के लिए कौन कर सकता है आवेदन?

जो छात्र अपने HPBOSE 12वीं रिजल्ट 2026 से संतुष्ट नहीं हैं, वे अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की पुनर्मूल्यांकन (Revaluation) या री-चेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा और निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। अगर री-चेकिंग के बाद अंकों में वृद्धि होती है तो मार्कशीट को अपडेट कर दिया जाता है, लेकिन अगर अंकों में कमी आती है तो पहले वाले अंक ही मान्य रहते हैं और उनमें कोई बदलाव नहीं किया जाता।



Source link

Share post:

Advertisementspot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Advertisementspot_imgspot_img