Advertisementspot_imgspot_img
29.1 C
Delhi
Sunday, April 26, 2026
Advertismentspot_imgspot_img

Ipl Delhi:सिर में चोट लगने के बाद डीसी के गेंदबाज लुंगी को अस्पताल से मिली छुट्टी, मैच के दौरान हुए थे घायल – Dc Bowler Ngidi Discharged From Hospital After Head Injury During Match

Date:


दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी को अरुण जेटली स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान चोट लगने के बाद दिल्ली के एक अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। तेज गेंदबाज को सिर और गर्दन के पिछले हिस्से पर गंभीर चोट लगी थी।

लुंगी को बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। आईपीएल मैच के दौरान सिर में चोट लगने के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया था। दिल्ली कैपिटल्स के चेयरमैन और सह-मालिक किरण कुमार ग्रांधी एनगिडी से मिलने अस्पताल गए थे।

केएल राहुल की रिकॉर्ड तोड़ 152* रनों की पारी के बावजूद, सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य के बीच 126 रनों की साझेदारी और कप्तान श्रेयस अय्यर की तूफानी 71 रनों की पारी ने पंजाब किंग्स को अरुण जेटली स्टेडियम में 265 रनों के सर्वकालिक रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करने में सफल बनाया।

गेंदबाजी में डीसी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, क्योंकि उन्हें न्गिडी की कमी खली, जिन्हें कैच लेने की कोशिश में गिरने के बाद स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा और अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात को उन्हे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 





Source link

Share post:

Advertisementspot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Advertisementspot_imgspot_img