अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच कहा कि अमेरिका के सामने स्पष्ट विकल्प हैं – या तो बातचीत के माध्यम से समाधान निकाला जाए या फिर सैन्य रास्ते पर आगे बढ़ा जाए। वहीं, पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की दो विधानसभा सीटों पर चुनावी धांधली की शिकायतों के बाद 15 मतदान केंद्रों पर आज पुनर्मतदान होगा। इधर, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद देश के उत्तर से लेकर दक्षिण तक के कई राज्यों में आंधी-बारिश की संभावना जताई गई है। उधर, अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड्स 2026–27 एक नए, उन्नत रूप में शुरू हो चुका है, जहां हर चरण, हर मूल्यांकन और हर परिणाम एआई से संचालित है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हो चुकी है। वहीं, पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के मतगणना से पहले तृणमूल कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में केंद्रीय पर्यवेक्षकों की तैनाती को चुनौती दी है। इस मामले की सुप्रीम कोर्ट ने आज सुनवाई है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…

2 of 11
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
– फोटो : ANI
‘सैन्य कार्रवाई या समझौता’: ट्रंप बोले- ईरान के सामने बस दो ही रास्ते; तेहरान के नए प्रस्ताव को किया खारिज
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच तेहरान को दो टूक चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के सामने स्पष्ट विकल्प हैं – या तो बातचीत के माध्यम से समाधान निकाला जाए या फिर सैन्य रास्ते पर आगे बढ़ा जाए। पढ़ें पूरी खबर

3 of 11
बंगाल में 15 बूथों पर पुनर्मतदान आज
– फोटो : ANI
West Bengal Polls: पश्चिम बंगाल के 15 मतदान केंद्रों पर आज पुनर्मतदान, चुनाव आयोग ने क्यों लिया ये फैसला?
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की दो विधानसभा सीटों पर चुनावी धांधली की शिकायतों के बाद चुनाव आयोग ने 15 मतदान केंद्रों पर दो मई को पुनर्मतदान का आदेश दिया है। यह निर्णय शुक्रवार को लिया गया। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
पहाड़ों पर बर्फ और मैदानों में आंधी-बारिश की आशंका
– फोटो : ANI
Weather: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, देश के इन राज्यों में सात मई तक गरज-चमक के साथ आंधी-पानी के आसार
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद देश के उत्तर से लेकर दक्षिण तक के कई राज्यों में आंधी-बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, कुछ राज्यों में लू चलने का भी अनुमान है। कुछ हिस्सों में सामान्य से अधिक वर्षा होने का अनुमान है। पढ़ें पूरी खबर

5 of 11
Amar Ujala National Olympiad
– फोटो : Amar Ujala Graphics
Delhi: एआई आधारित नेशनल ओलंपियाड्स के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां जानें इस प्रतियोगिता से जुड़ी हर जानकारी
एआई के कारण शिक्षा का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। शिक्षा का कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है, जो आज इसके प्रभाव से अछूता हो। यानी अब एआई विकल्प नहीं, बल्कि भविष्य की अनिवार्यता बन चुका है। इसके महत्व को समझते हुए अब अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड्स 2026–27 एक नए, उन्नत रूप में शुरू हो चुका है, जहां हर चरण, हर मूल्यांकन और हर परिणाम एआई से संचालित है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हो चुकी है। पढ़ें पूरी खबर