Advertisementspot_imgspot_img
36.1 C
Delhi
Saturday, April 25, 2026
Advertismentspot_imgspot_img

Top News:उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं-12वीं के नतीजे आज, ईरान का Us से सीधी बातचीत से इनकार; कहर ढाएगा अल नीनो – Top Headline Today Important And Big News Stories Of 25th April 2026 Updates On Amar Ujala News In Hindi

Date:



उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद आज सुबह 10 बजे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी करेगा, जिससे करीब 2.15 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होगा। इस साल 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं फरवरी से मार्च के बीच हुई थीं और कॉपियों का मूल्यांकन अप्रैल में पूरा किया गया। उधर, ईरान ने स्पष्ट किया है कि उनके विदेश मंत्री अब्बास अराघची की पाकिस्तान यात्रा के दौरान अमेरिका के साथ कोई वार्ता नहीं होगी। वहीं, उत्तरी और मध्य भारत में भीषण गर्मी और लू का असर जारी है, जिससे कई शहरों में जनजीवन प्रभावित हो रहा है। प्रदूषण और तापमान बढ़ने से दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों में सुबह से ही हालात मुश्किल बने हुए हैं। होर्मुज संकट के कारण पनामा नहर से गुजरने की लागत बढ़कर लाखों डॉलर तक पहुंच गई है और वैश्विक व्यापार प्रभावित हुआ है। कंपनियां स्लॉट पाने के लिए अतिरिक्त शुल्क देकर नीलामी में भाग ले रही हैं, जिससे नहर की अहमियत और बढ़ गई है। वहीं, नोएडा में श्रमिक प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर हिंसा करने वाले 150 नकाबपोशों की पहचान की गई है, जिनमें कुछ महिलाएं भी शामिल हैं। सीसीटीवी और सोशल मीडिया वीडियो की मदद से आरोपियों की पहचान की गई और जांच जारी है। अरावली क्षेत्र में लगी आग पर ग्रामीणों और दमकल विभाग ने मिलकर काबू पाया। प्रयागराज में संविधान को छंदों में गाकर प्रस्तुत किया गया है, जिसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…




Top Headline Today Important And Big News Stories Of 25th April 2026 Updates on amar ujala News In Hindi

उत्तराखंड बोर्ड परिणाम
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक


UK Board Result 2026 Live: उत्तराखंड बोर्ड का 10वीं-12वीं का रिजल्ट आज आएगा, इस लिंक से डायरेक्ट देखें परिणाम

उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के दो लाख परीक्षार्थियों का इंतजार आज खत्म होगा। आज 10 बजे शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत परिणाम की घोषणा करेंगे।बोर्ड सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि इस साल 215262 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। हाईस्कूल में 112276 और इंटर में 102986 परीक्षार्थी शामिल रहे। परीक्षा 21 फरवरी से 20 मार्च तक संपन्न हुई। 27 मार्च से 10 अप्रैल तक उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य किया गया। पढ़ें पूरी खबर


Top Headline Today Important And Big News Stories Of 25th April 2026 Updates on amar ujala News In Hindi

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची
– फोटो : एएनआई/रॉयटर्स (फाइल)


Iran: ‘अराघची की PAK यात्रा के दौरान US से नहीं होगी वार्ता’, ईरान के विदेश मंत्रालय ने अटकलों पर लगाया विराम

ईरान के विदेश मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि विदेश मंत्री अब्बास अराघची के इस्लामाबाद दौरे के दौरान अमेरिका के साथ कोई बातचीत तय नहीं है। मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने बताया कि अराघची के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान के नेताओं से बातचीत के लिए इस्लामाबाद पहुंचा है, जिसका मकसद क्षेत्र में शांति को बढ़ावा देना है। पढ़ें पूरी खबर


Top Headline Today Important And Big News Stories Of 25th April 2026 Updates on amar ujala News In Hindi

भारत के कई राज्यों में लू का अलर्ट
– फोटो : एएनआई (फाइल)


अल नीनो ढाएगा कहर: उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के लिए अगले चार दिन बेहद भारी, चलेगी भीषण लू

उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी भागो और मध्य भारत में प्रचंड गर्मी ने कोहराम मचा दिया है। आसमान से बरसती आग और औद्योगिक इकाइयों व वाहनों से फैलते प्रदूषण ने दिल्ली-एनसीआर समेत बड़े शहरों में दुश्वारियां और बढ़ा दी हैं। ज्यादातर इलाकों में लू चल रही है और सुबह 10 बजे के बाद से ही घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। पढ़ें पूरी खबर


Top Headline Today Important And Big News Stories Of 25th April 2026 Updates on amar ujala News In Hindi

पनामा नहर
– फोटो : एएनआई/रॉयटर्स


West Asia Crisis: होर्मुज संकट से पनामा नहर बनी सोने की खान, एक फेरे की कीमत पहुंची 40 लाख डॉलर

होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने के बाद पनामा नहर से गुजरने के लिए कंपनियां 40 लाख डॉलर (करीब 33 करोड़ रुपये) तक चुका रही हैं, जिसे पनामा नहर प्राधिकरण वैश्विक व्यापार प्रवाह में बड़ा बदलाव बता रहा है। आमतौर पर तय दर पर आरक्षण होता है, लेकिन बिना बुकिंग वाली कंपनियां पनामा सिटी के तट पर कई दिनों तक इंतजार करने की बजाय अतिरिक्त शुल्क देकर स्लॉट की नीलामी में भाग लेती हैं, जहां ऊंची बोली लगाने वाले को मौका मिलता है। पढ़ें पूरी खबर




Source link

Share post:

Advertisementspot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Our Ganga clean, can he do the same in Yamuna, asks Didi | India News

Mamata jabs Modi, says PM can boat on...

Sensex slides 1k points on oil surge, Rupee fall

MUMBAI: Rising oil prices weighed on investor...

IPL 2026: KL Rahul poised to overtake MS Dhoni, need 13 runs to… | Cricket News

KL Rahul poised to overtake MS Dhoni KL...
Advertisementspot_imgspot_img