07:32 AM, 26-Apr-2026
ट्रंप ने रद्द किया दूतों का पाकिस्तान दौरा, कहा- ईरान का प्रस्ताव काफी नहीं
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने दूतों की पाकिस्तान यात्रा रद्द कर दी है। ये दूत ईरान के साथ शांति वार्ता के लिए इस्लामाबाद जाने वाले थे। ट्रंप ने अपने दूतों की पाकिस्तान यात्रा रद्द करने के फैसले का बचाव करते हुए कहा, ईरान का प्रस्ताव उम्मीद के मुताबिक नहीं था।
07:07 AM, 26-Apr-2026
अरघची ने अपने मिस्र और तुर्की समकक्षों से फोन पर बातचीत की।
क्षेत्रीय तनाव के बीच ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने मिस्र और तुर्किये के अपने समकक्षों से बीत की। आईआरएनए के अनुसार, अराघची और मिस्र के विदेश मंत्री बदर अब्देलट्टी ने युद्धविराम और क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। वहीं, तुर्किये के विदेश मंत्री हाकान फिदान के साथ उनकी बातचीत मुख्य रूप से ईरान और अमेरिका के बीच चल रही वार्ता प्रक्रिया पर केंद्रित रही। इस सिलसिले में फिदान ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार से भी फोन पर बात की।
01:40 AM, 26-Apr-2026
पाकिस्तानी पीएम ने बातचीत में शामिल होने के लिए ईरान को धन्यवाद दिया।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से फोन पर बात की। उन्होंने इस बातचीत को सकारात्मक बताया। इस दौरान पाकिस्तानी नेता ने मध्यस्थता प्रयासों में तेहरान की निरंतर भागीदारी की तारीफ की, जिसमें विदेश मंत्री अब्बास अराघची की हाल ही में संपन्न हुई यात्रा भी शामिल है।
पाकिस्तानी पीएम शरीफ ने आगे ने लिखा, ‘मैंने इस बात की पुष्टि की कि मित्रों और साझेदारों के समर्थन से, पाकिस्तान एक ईमानदार और निष्ठावान मध्यस्थ के रूप में प्रतिबद्ध है। क्षेत्र में स्थायी शांति और दीर्घकालिक स्थिरता को आगे बढ़ाने के लिए अथक प्रयास कर रहा है।’
Had a warm and constructive telephone exchange this evening with my brother, President Masoud Pezeshkian, on the evolving regional situation.
I appreciated Iran’s continued engagement, including the high-level delegation to Islamabad led by Foreign Minister Abbas Araghchi, whom…
— Shehbaz Sharif (@CMShehbaz) April 25, 2026
12:25 AM, 26-Apr-2026
West Asia LIVE: ईरान के साथ युद्धविराम पर बोले ट्रंप- ‘मैंने इसके बारे में सोचा भी नहीं है’
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ युद्धविराम खत्म करने के सवाल पर कहा कि उन्होंने अभी इस बारे में सोचा भी नहीं है। ट्रंप ने बताया कि वह ईरान में सत्ता संभालने वाले किसी भी व्यक्ति के साथ समझौता करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने दावा किया कि ईरान के भीतर इस समय भारी कलह चल रही है। ट्रंप के अनुसार, वहां लोग नेतृत्व के लिए आपस में लड़ रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि शायद वे नेता न बनने के लिए लड़ रहे हैं, क्योंकि अमेरिका ने उनके दो स्तर के नेताओं को खत्म कर दिया है।
ट्रंप ने पत्रकारों से कहा कि जब भी ईरान चाहे, उन्हें फोन कर सकता है। उन्होंने दावा किया कि सारे पत्ते अमेरिका के हाथ में हैं और उन्होंने सब कुछ जीत लिया है। ट्रंप ने एक प्रस्ताव का जिक्र करते हुए बताया कि ईरान ने पहले जो कागज दिया था, वह अच्छा नहीं था। लेकिन जैसे ही उन्होंने पाकिस्तान जाने वाले दूत का दौरा रद्द किया, 10 मिनट के भीतर ईरान ने एक नया और बेहतर प्रस्ताव भेज दिया। ट्रंप ने साफ किया कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि ईरान ने बहुत कुछ देने की पेशकश की है, लेकिन वह अभी काफी नहीं है।





