02:16 AM, 22-Apr-2026
West Asia LIVE: ट्रंप ने ईरान के साथ बढ़ाया संघर्ष विराम, लेकिन होर्मुज में जारी रहेगी घेराबंदी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ युद्धविराम बढ़ाने का फैसला किया है। सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में ट्रंप ने यह जानकारी दी।ट्रुथ सोशल पर साझा पोस्ट में ट्रंप ने कहा, इस बात को ध्यान में रखते हुए कि ईरान की सरकार गंभीर रूप से टूट चुकी है और इसकी उम्मीद भी थी। ऐसे में पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अपील पर हमने ईरान पर अपने हमले फिलहाल कुछ समय के लिए रोकने का फैसला किया है ताकि ईरान की सरकार एकमत प्रस्ताव पेश कर सके।’ ट्रंप ने आगे कहा ‘हालांकि मैंने अपने सैन्य कमांडर्स को घेराबंदी जारी रखने का निर्देश दिया है। साथ ही उन्हें पूरी तरह से लड़ाई के लिए तैयार रहने को भी कहा है।’





