Advertisementspot_imgspot_img
28.1 C
Delhi
Wednesday, April 22, 2026
Advertismentspot_imgspot_img

‘धुरंधर’ के बाद सारा अर्जुन के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट! निभाएंगी दिग्गज अभिनेत्री का रोल; फिल्म से जुड़े भंसाली – Sara Arjun Finalised To Play Madhubala In Sanjay Leela Bhansali Film

Date:


बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री मधुबाला पर लंबे समय से बायोपिक बनने को लेकर चर्चा चल रही है। अब खबर आ रही है कि इस प्रोजेक्ट में ‘धुरंधर’ फेम सारा अर्जुन मधुबाला की भूमिका निभाएंगी। इस प्रोजेक्ट में पहले कई बार देरी हुई है, मगर अब फिल्म के आगे बढ़ने की संभावना है। खबर यह भी है कि सिनेमाघरों में रिलीज होने के बजाय, यह फिल्म सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी।




प्रोजेक्ट से जुड़े संजय लीला भंसाली


वैरायटी इंडिया के मुताबिक अपकमिंग फिल्म का प्रोडक्शन जुलाई 2026 से शुरू होने वाला है। यह फिल्म पहले कुछ आर्थिक दिक्कतों की वजह से टल गई थी। अब संजय लीला भंसाली एक प्रोड्यूसर के तौर पर इस प्रोजेक्ट से जुड़े हैं। उम्मीद है कि यह प्रोजेक्ट बिना किसी रुकावट के आगे बढ़ेगा।



Source link

Share post:

Advertisementspot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Advertisementspot_imgspot_img