Advertisementspot_imgspot_img
29.1 C
Delhi
Friday, May 1, 2026
Advertismentspot_imgspot_img

Mp News:बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित – Mp News: Cm Takes Major Action In Bargi Cruise Ship Accident, Services Of 3 Employees Including Pilot Terminat

Date:


बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कड़े कदम उठाए गए हैं। कार्रवाई के तहत क्रूज पायलट महेश पटेल, क्रूज हेल्पर छोटेलाल गोंड और टिकट काउंटर प्रभारी (FOA) बृजेंद्र की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं। वहीं, होटल मैकल रिसॉर्ट और बोट क्लब बरगी के मैनेजर सुनील मरावी को निलंबित किया गया है। इसके अलावा रीजनल मैनेजर संजय मल्होत्रा को मुख्यालय अटैच करते हुए उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

 

ये भी पढ़ें-  बरगी क्रूज त्रासदी: रेस्क्यू टीम में शामिल लोगों का 15 अगस्त को होगा सम्मान, सीएम मोहन यादव ने किया एलान

दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा: सीएम

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्पष्ट कहा है कि हादसे में किसी भी स्तर पर लापरवाही करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार हर संभव सहायता उपलब्ध कराएगी। 

ये भी पढ़ें-  बरगी हादसा: एक वेब ने नीचे दबाव बनाया, दूसरी ने हल को उठाया, बरमूडा ट्रायंगल जैसी दुर्लभ स्थिति से पलटा क्रूज

जांच जारी, और कार्रवाई संभव

सरकार की ओर से संकेत दिए गए हैं कि जांच के दौरान यदि अन्य जिम्मेदारों की भूमिका सामने आती है, तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच पहले ही शुरू की जा चुकी है। बरगी हादसे के बाद प्रशासन अब सुरक्षा मानकों और संचालन प्रक्रिया की भी व्यापक समीक्षा कर रहा है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।





Source link

Share post:

Advertisementspot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Advertisementspot_imgspot_img