Advertisementspot_imgspot_img
36.1 C
Delhi
Tuesday, April 28, 2026
Advertismentspot_imgspot_img

Pbks Vs Rr Live Score:पंजाब किंग्स का विजयी रथ रोक पाएगी राजस्थान रॉयल्स? थोड़ी देर में शुरू होगा मुकाबला – Pbks Vs Rr Ipl Live Score: Punjab Kings Vs Rajasthan Royals Today Match Scorecard Updates

Date:


06:42 PM, 28-Apr-2026

PBKS vs RR Live Score: राजस्थान को लय में करनी होगी वापसी

राजस्थान रॉयल्स ने टूर्नामेंट की अच्छी शुरुआत की थी लेकिन पहले चार मैच जीतने के बाद उसने अपनी लय खो दी है। युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन टीम निरंतरता बनाए रखने में सफल नहीं रही है।

06:31 PM, 28-Apr-2026

PBKS vs RR Live Score: इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जैवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल। 

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेत्मायर, डोनोवान फेरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, रवि बिश्नोई।

06:15 PM, 28-Apr-2026

PBKS vs RR Live Score: पंजाब का न्यू चंडीगढ़ में आखिरी मैच

पंजाब किंग्स अपने इस घरेलू मैदान पर इस सत्र का अपना आखिरी मैच खेलेगा। उसकी टीम अपने आखिरी तीन घरेलू मैच धर्मशाला में खेलेगी, इसलिए उम्मीद की जा रही है कि परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ होने के कारण वह राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी अपना विजय अभियान जारी रखने में सफल रहेगी।

06:07 PM, 28-Apr-2026

PBKS vs RR Live Score: पंजाब का दमदार प्रदर्शन

अय्यर ने शानदार कप्तानी की है, लेकिन उनकी पूरी टीम ने एकजुट होकर अपना योगदान दिया है। पंजाब किंग्स ने पिछले सत्र में आईपीएल के इतिहास के सबसे कम स्कोर का बचाव किया था और अब उसने नयी दिल्ली में शनिवार को भीषण गर्मी के बावजूद रिकॉर्ड 265 रन के लक्ष्य को बेहद आसानी से हासिल कर लिया था। पंजाब किंग्स की सात मैचों में छह जीत (एक मैच बारिश के कारण रद्द) प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह की विस्फोटक सलामी जोड़ी की बदौलत संभव हो पाई हैं। 

06:05 PM, 28-Apr-2026

PBKS vs RR Live Score: रियान की फॉर्म से बढ़ी चिंता

पिछले कुछ मैचों में अपेक्षित परिणाम हासिल नहीं कर पाने वाले राजस्थान रॉयल्स को इस मैच में अगर पंजाब किंग्स का अजेय रथ रोकना है तो रन बनाने के लिए जूझ रहे कप्तान रियान पराग को आगे बढ़कर नेतृत्व करना होगा। रियान का प्रदर्शन अब तक अच्छा नहीं रहा है और वह रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

06:00 PM, 28-Apr-2026

PBKS vs RR Live Score: पंजाब किंग्स का विजयी रथ रोक पाएगी राजस्थान रॉयल्स? थोड़ी देर में शुरू होगा मुकाबला

IPL Live Cricket Score, PBKS vs RR Indian Premier League 2026: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल 2026 में आज पंजाब किंग्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से है। पंजाब का प्रदर्शन शानदार रहा है और टीम ने मौजूदा सीजन में एक भी मैच नहीं गंवाया है। वहीं, राजस्थान भी अब जीत की पटरी पर लौटने उतरेगी। 



Source link

Share post:

Advertisementspot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Track power outages across Missouri and Illinois after Monday’s severe storms

Severe storms swept through St. Louis, sparking tornado warnings...

Ahead of ‘The Devil Wears Prada 2,’ buzz around the threequel adds to fans’ anticipation

In a conversation with ScreenRant, Caleb Hearon playfully warned...
Advertisementspot_imgspot_img