Advertisementspot_imgspot_img
39.1 C
Delhi
Saturday, April 25, 2026
Advertismentspot_imgspot_img

Rr Vs Srh Live Score:राजस्थान का स्कोर एक विकेट पर 70 के पार, वैभव सूर्यवंशी का 15 गेंदों में अर्धशतक – Rr Vs Srh Ipl Live Score: Rajasthan Royals Vs Sunrisers Hyderabad Today Match Scorecard Updates

Date:


07:59 PM, 25-Apr-2026

RR vs SRH Live Score: वैभव सूर्यवंशी का 15 गेंदों में अर्धशतक

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने महज 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। फिलहाल ध्रुव जुरेल क्रीज पर मौजूद हैं। राजस्थान ने हैदराबाद के खिलाफ छह ओवर में एक विकेट पर 76 रन बना लिए हैं।

07:42 PM, 25-Apr-2026

RR vs SRH Live Score: राजस्थान को पहला झटका

राजस्थान को पहला झटका ईशान मलिंगा ने दिया। उन्होंने क्लासेन के हाथों यशस्वी को कैच कराया। वह आठ गेंदों में 10 रन बना पाए। अब वैभव का साथ देने ध्रुव जुरेल आए हैं।

07:33 PM, 25-Apr-2026

RR vs SRH Live Score: राजस्थान की पारी शुरू

राजस्थान की पारी शुरू हो चुकी है। वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर मौजूद हैं।

07:05 PM, 25-Apr-2026

RR vs SRH Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि बिश्नोई, रवि सिंह, संदीप शर्मा, शुभम दुबे।

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: स्मरण रविचंद्रन, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, ट्रेविस हेड।

07:02 PM, 25-Apr-2026

RR vs SRH Live Score: हैदराबाद ने टॉस जीता, गेंदबाजी चुनी

सनराइजर्स हैदराबाद के नियमित कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कमिंस ने बताया कि टीम ने दो बदलाव किए हैं। दिलशान मदुशंका की जगह कमिंस की वापसी हुई है जबकि हर्ष दुबे के स्थान पर प्रफुल्ल हिंगे को मौका मिला है। वहीं, राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने कोई बदलाव नहीं किया है।

06:49 PM, 25-Apr-2026

RR vs SRH Live Score: राजस्थान का स्कोर एक विकेट पर 70 के पार, वैभव सूर्यवंशी का 15 गेंदों में अर्धशतक

IPL Live Cricket Score, RR vs SRH Indian Premier League 2026 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमें अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेंगी।



Source link

Share post:

Advertisementspot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Advertisementspot_imgspot_img