Advertisementspot_imgspot_img
34.1 C
Delhi
Friday, April 24, 2026
Advertismentspot_imgspot_img

West Asia Live:गालिबाफ ने खारिज किया ट्रंप का अंदरूनी मतेभद का दावा, कहा- हम सभी ‘ईरानी’ और ‘क्रांतिकारी’ हैं – West Asia Live Updates Us Iran Ceasefire Strait Of Hormuz Donald Trump Israel Lebanon News In Hindi

Date:


05:47 AM, 24-Apr-2026

अब तक क्या-क्या हुआ?

■ अमेरिकी-इस्राइली हमलों में दक्षिणी तेहरान में 12 लोगों की मौत हुई। फार्स न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

■ इस्राइली बलों ने लेबनान में बीते 24 घंटों में कम से कम 33 लोगों को मार गिराया, जिनमें एक 15 वर्षीय लड़का भी शामिल है।

■ इस्राइली चिकित्सकों के मुताबिक, लेबनान से दागे गए रॉकेट हमले में उत्तरी इस्राइल में एक व्यक्ति की मौत हुई और दो अन्य घायल हुए। 

■ संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने कहा कि ईरानी हमले में बहरीन में उसकी सेना के साथ काम कर रहा एक मोरक्को नागरिक मारा गया और कई सैनिक घायल हुए।

■ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान युद्ध खत्म करने के लिए बातचीत जारी है और तेहरान समझौते के लिए उत्सुक है।

■ ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाकर गालिबाफ ने ट्रंप के दावों को ‘अफवाह’ करार दिया और कहा इनका इस्तेमाल तेल और वित्तीय बाजारों को प्रभावित करने के लिए हो रहा है।

■ ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने जर्मन राष्ट्रपति के उस बयान का स्वागत किया, जिसमें अमेरिका-इस्राइल युद्ध को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया गया।

05:42 AM, 24-Apr-2026

ड्रोन हमले के बाद कुवैत के हवाई अड्डे पर लगी आग

ड्रोन हमले के बाद कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आग लग गई। कुवैत के विमानन प्राधिकरण ने बताया कि ड्रोन ने हवाई अड्डे पर एक ईंधन टैंक को निशाना बनाया, जिससे यह आग लगी।

हवाई अड्डा के प्रवक्ता अब्दुल्ला अल-राजही ने कुवैत न्यूज एजेंसी को बताया कि शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार नुकसान केवल संपत्ति तक सीमित है और कोई हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने तुरंत आपातकालीन प्रक्रिया दी और दमकल दल व संबंधित एजेंसियां आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं।

01:49 AM, 24-Apr-2026

West Asia LIVE: कुवैत ने अपना हवाई क्षेत्र फिर से खोला

फरवरी के अंत में अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच संघर्ष शुरू होने के बाद कुवैत ने पहली बार अपना हवाई क्षेत्र फिर से खोल दिया है। कुवैत के विमानन प्राधिकरण के महानिदेशक हमूद मुबारक ने सरकारी समाचार एजेंसी केयूएनए को बताया कि कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का हवाई क्षेत्र गुरुवार से फिर से खोल दिया गया है। इसे 28 फरवरी से क्षेत्र की स्थिति के कारण अस्थायी और एहतियाती तौर पर बंद किया गया था।

उन्होंने कहा कि यह कदम एक चरणबद्ध योजना का हिस्सा है, जिसके तहत धीरे-धीरे हवाई यातायात बहाल किया जा रहा है, ताकि आने वाले समय में हवाई अड्डे का संचालन पूरी तरह सामान्य किया जा सके। मुबारक ने यह भी बताया कि हवाई अड्डे की कुछ सुविधाओं को ईरान और उससे जुड़े सशस्त्र समूहों के हमलों से जो नुकसान हुआ था, उसका आकलन पूरा कर लिया गया है। उन्होंने इस अवधि में कुवैत की एयरलाइनों को अपने हवाई अड्डों के माध्यम से संचालन में सहायता देने के लिए सऊदी अरब को धन्यवाद भी दिया।

01:40 AM, 24-Apr-2026

आज के घटनाक्रम का अपडेट

■  अमेरिकी सेना के अनुसार यूएसएस जॉर्ज एचडब्ल्यू बुश विमानवाहक पोत पश्चिम एशिया पहुंच गया है, जिससे इस क्षेत्र में अमेरिकी युद्धपोतों की संख्या तीन हो गई है।

■  अमेरिकी के एक रक्षा अधिकारी ने बताया कि ईरान के साथ युद्धविराम की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

■  अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि ईरान के साथ समझौता तभी होगा, जब वह अमेरिका के लिए उचित होगा।

■  ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन, संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाकर गालिबाफ और न्यायपालिका प्रमुख गुलाम हुसैन मोहसनी ने ट्रंप के ईरान में आंतरिक विभाजन के दावे को खारिज किया है।

■  पोप लियो चौदहवें ने ईरान में प्रदर्शनकारियों की हत्या की निंदा की है।

01:26 AM, 24-Apr-2026

ईरान के नेतृत्व में किसी तरह का विभाजन नहीं, देशवासी एकजुट: पेजेशकियन

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने भी गुरुवार (स्थानीय समय) को कहा कि देश के नेतृत्व में किसी भी तरह का विभाजन नहीं है। उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उन दावों को खारिज किया, जिनमें आंतरिक मतभेद की बात कही गई थी।

उन्होंने कहा कि सभी ईरानी ‘एकजुट’ और ‘क्रांतिकारी’ हैं और पूरी तरह से सर्वोच्च नेता के प्रति निष्ठावान हैं। पेजेशकियन ने कहा कि देश किसी भी बाहरी आक्रमण का मिलकर सामना करेगा।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए पेजेशकियन ने लिखा कि ईरान में न तो कोई कट्टरपंथी है और न ही नरमपंथी, बल्कि सभी ‘ईरानी’ और ‘क्रांतिकारी’ हैं। 

01:08 AM, 24-Apr-2026

ईरान के साथ समझौता तभी होगा, जब वह अमेरिका के लिए उचित हो: ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ कोई भी समझौता तभी होगा, जब वह अमेरिका के लिए ‘उचित और लाभकारी’ होगा।

ट्रंप ने अमेरिकी मीडिया की उन रिपोर्ट्स की आलोचना की, जिनमें कहा जा रहा था कि वह इस युद्ध को खत्म करने में जल्दबाजी कर रहे हैं। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि उनके पास समय की कोई कमी नहीं है। लेकिन ईरान के पास कम समय है और समय तेजी से खत्म हो रहा है।

उन्होंने दावा किया कि युद्ध में अमेरिका को बढ़त मिली है और ईरान को भारी नुकसान हुआ है। ट्रंप ने कहा कि ईरान की नौसेना तबाह हो चुकी है। उसकी वायुसेना खत्म हो चुकी है और उसके रडार व एयर डिफेंस सिस्टम नष्ट हो चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान के कई नेता अब नहीं हैं और उसकी स्थिति लगातार कमजोर हो रही है। ट्रंप ने कहा कि कोई भी समझौता तभी किया जाएगा, जब वह अमेरिका, उसके सहयोगियों और दुनिया के लिए सही और फायदेमंद होगा।

01:02 AM, 24-Apr-2026

West Asia LIVE: गालिबाफ ने खारिज किया ट्रंप का अंदरूनी मतेभद का दावा, कहा- हम सभी ‘ईरानी’ और ‘क्रांतिकारी’ हैं

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघर गालिबाफ ने गुरुवार को देश के भीतर आंतरिक विभाजन के दावों को सख्ती से खारिज किया और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से जुड़े बयानों का जवाब दिया।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि ईरान में किसी तरह का विभाजन नहीं है और सभी लोग एकजुट हैं तथा देश के नेतृत्व के प्रति वफादार हैं। उन्होंने लिखा कि ईरान में न तो कोई चरमपंथी है और न ही नरमपंथी, बल्कि सभी ‘ईरानी’ और ‘क्रांतिकारी’ हैं। गालिबाफ ने यह भी कहा कि देश बाहरी दबावों के बावजूद पूरी तरह एकजुट है और सरकार तथा जनता के बीच ‘लोहे जैसी एकता’ मौजूद है। उन्होंने इस्लामी गणराज्य के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के प्रति पूर्ण निष्ठा का भी जिक्र किया।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि ईरान किसी भी आक्रमण करने वाले को उसके कृत्यों पर पछताने पर मजबूर करेगा। उन्होंने कहा कि ईरान का मार्ग एकता और जीत का मार्ग है, जिसमें एक अल्लाह, एक नेता और एक राष्ट्र शामिल हैं। यह बयान उस समय आया, जब ट्रंप ने पहले दावा किया था कि ईरान के नेतृत्व में कट्टरपंथियों और नरमपंथियों के बीच आंतरिक मतभेद और संघर्ष चल रहा है।



Source link

Share post:

Advertisementspot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Advertisementspot_imgspot_img